फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Policemen accused of misbehaving with BJP leader after his bike touched him

Pilibhit News: बाइक छू जाने से पुलिसकर्मियों पर भाजपा नेता से अभद्रता का आरोप

Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Policemen accused of misbehaving with BJP leader after his bike touched him
बीसलपुर। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजा। भाजपा नेता की बाइक छू जाने पर पुलिस के एक अधिकारी व कर्मचारी द्वारा अभद्रता की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नगीपुर अखौला निवासी भाजपा मंडल महामंत्री संगम बाजपेई पांच मई की रात 8:30 बजे बीसलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रंपुरा चौराहे पर उनकी बाइक एक पुलिसकर्मी की कार से छू गई। नाराज होकर पुलिस कर्मी ने संगम से हाथापाई की। उसने कोतवाली से अन्य पुलिस कर्मियों को बुला लिया। पुलिस संगम को पकड़कर कोतवाली ले गई। सूचना पर भाजपा के कई नेता कोतवाली पहुंच गए। शनिवार को ब्लॉक सभागार में भाजपाइयों ने बैठक की। इसमें संयुक्त शिकायती पत्र बनाकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को डाक से पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed