फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Policeman's house was stolen, arrested

Pilibhit News: पुलिस कर्मी के घर की थी चोरी, गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Policeman's house was stolen, arrested
पुलिस ने गिरप्तार किया आरोपी । स्रोत - पुलिस
पूरनपुर। नगर की पंकज कॉलोनी निवासी पुलिसकर्मी के घर पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका निवासी साहिल ने चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात और 320 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी का चालान किया गया है।
विज्ञापन


25 मार्च की रात पंकज कॉलोनी निवासी लालाराम वर्मा के घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से उनकी पत्नी पार्वती, एसएसबी में तैनात पुत्री रोली के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। चोरों ने उनके पड़ोसी के घर में घुसने की कोशिश की थी। इसके अलावा कॉलोनी निवासी अरविंद मिश्रा के घर भी छत की ओर से घुसे चोरों ने रसोई में रखे 30 हजार रुपये और उनकी पत्नी का मोबाइल चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

लालाराम की पुत्री रोली वर्मा एसएसबी में, जबकि पुत्र बृजेश वर्मा पुलिस में आईजी कार्यालय में तैनात है। पुलिस ने लालाराम की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। मामले में पुलिस ने पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका निवासी साहिल को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि लालाराम के घर से चोरी गए आभूषण और 320 रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed