फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Policeman wife dies after being hit by a train in Pilibhit

Pilibhit News: पुलिसकर्मी की पत्नी की ट्रेन से कटकर मौत, बेटियों को स्कूल छोड़कर लौट रही थी घर

Thu, 13 Nov 2025 12:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Nov 2025 12:18 PM IST
सार

पीलीभीत के कस्बा न्यूरिया में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी जुड़वां बेटियों को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के पति डायल 112 में तैनात हैं। 

विज्ञापन
Policeman wife dies after being hit by a train in Pilibhit
मृतका के पति को लोगों ने बंधाया ढाढ़स - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के कस्बा न्यूरिया में बृहस्पतिवार सुबह 9:13 बजे टनकपुर-सिंगरौली ट्रेन की चपेट में आकर डायल 112 में तैनात सिपाही की पत्नी की कटकर मौत हो गई। महिला घर के पास स्थित स्कूल में अपने बच्चों को छोड़कर लौट रही थी।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान अलीशा बी (25 वर्ष) पत्नी राशिद अली, निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। उनके पति राशिद अली वर्तमान में 112 पर कस्बा न्यूरिया में तैनात हैं और परिवार सहित मोहल्ला खेड़ा में रहते हैं। अलीशा की दो जुड़वां बेटियां हैं। जिनकी उम्र लगभग पांच वर्ष बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार मावी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद राशिद का रो-रोकर बुरा हाल है। साथी सिपाहियों ने राशिद को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed