{"_id":"03323310beb98435f1eb8229f44bab06","slug":"police-will-take-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साला सूची बनाकर धरे जाएंगे वाहन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साला सूची बनाकर धरे जाएंगे वाहन चोर
पीलीभीत।
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। पुलिस बाइक को न तो बरामद कर पा रही है और न ही वाहन चोर गिरोह के सदस्य पुलिस के हाथ लग रहे हैं। बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने एक रणनीति बनाई है। पुलिस अब इस रणनीति से काम कर वाहन चोरों को पकड़कर बाइक को बरामद करने के प्रयास करेगी। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि पांच साल में वाहन चोरी करने के आरोपों में जेल जाने वाले और पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। इस काम के लिए दरोगा राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। यह टीम वाहन चोरों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
संदिग्ध बाइक चोर हिरासत में
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मझोला का निवासी है और पहले बाइक चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर से संदिग्ध लगने पर पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।