फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police will file charge sheet after the statement of the student is recorded in the court

अदालत में छात्रा के बयान दर्ज होने के बाद चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस

Mon, 29 Nov 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
police will file charge sheet after the statement of the student is recorded in the court
पीलीभीत। अदालत में छात्रा के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस साक्ष्यों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। वैसे तो इस तरह के मामलों में 60 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल होती है लेकिन इस मामले में इससे पहले ही चार्जशीट दाखिल होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त का कहना है कि छात्रा के बयान पुलिस ले चुकी है। डॉक्टरी परीक्षण और डीएनए के नमूने लेने की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी और छात्रा का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच पूरी हो सके। छात्रा के बयान को भी एक साक्ष्य के रूप में लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट दाखिल की जानी है। इस मामले में जल्दी से जल्दी चार्जशीट दाखिल करने का प्रयास है।
विज्ञापन

क्या था मामला
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कामरान आलम खान के खिलाफ बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने दुष्कर्म और सेक्स रैकेट संचालित करने के आरोप के साथ 21 नवंबर को कोतवाली पीलीभीत में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने 26 नवंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश किए जाने के बाद 27 नवंबर को उसे जेल भेजा गया। असिस्टेंट प्रोफेसर अब जेल में है। पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए जांच के लिए खून के नमूने पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस ही नमूने को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजती है। वहीं से पुलिस के पास जांच रिपोर्ट आएगी। आम तौर पर जांच रिपोर्ट आने में 15-20 दिन लग जाते हैं।
- डॉ. महावीर सिंह, राजकीय ब्लड बैंक के प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed