फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police went to Baghpat to nab the constable accused of raping a female constable

महिला सिपाही से दुष्कर्म के आरोपी को बागपत पकड़ने गई कोतवाली पुलिस

Thu, 19 May 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police went to Baghpat to nab the constable accused of raping a female constable
पीलीभीत। एक सिपाही ने महिला सिपाही को प्रेम में फंसाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। इसके शादी से मना कर दिया। इस पर महिला सिपाही ने 22 अप्रैल को सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिपाही की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली पुलिस बागपत रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बागपत के मूल निवासी सिपाही मोहित खोखर की पूरनपुर कोतवाली में तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच प्रेमप्रसंग हो गया। मोहित ने महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। 2020 में महिला सिपाही का ट्रांसफर महिला थाना पीलीभीत के लिए हो गया और शहर में एक किराए के मकान में रहने लगी। इसके बाद भी आरोपी किराए के मकान में आता रहा। मई 2021 में आरोपी भी पीलीभीत स्थानांतरण पर आ गया। आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला सिपाही ने शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा और अवकाश लेकर घर चला गया। फोन भी बंद कर लिया। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मोहित खोखर, उसके परिवार के अरुण, देवराज और कारलोस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी तक सिपाही की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। कोतवाली पुलिस सिपाही की गिरफ्तारी को उसके घर रवाना हो गई है। शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि सिपाही की गिरफ्तारी को टीम भेजी गई है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed