फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police took to the streets, women in the chowpal tell safety measures

Pilibhit News: सड़कों पर उतरी पुलिस, चौपाल में महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

Mon, 12 Oct 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police took to the streets, women in the chowpal tell safety measures
अ​भियान के तहत जागरूकता रैली निकाली पुलिस। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रविवार को जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 की शुरुआत हुई। अभियान के तहत पुलिस सड़क से गांव की चौपाल तक पहुंची। शहर में कोतवाली, सुनगढ़ी थाना के अलावा बिलसंडा पुलिस ने भी पैदल मार्च निकालकर महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया तो करनपुर चक गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और मुसीबत के समय मदद पाने के तरीकों की जानकारी दी गई।

एएसपी नताशा गोयल ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के शुभारंभ पर बिलसंडा थाना पुलिस की ओर से निकाले गए पैदल मार्च में मिशन शक्ति टीम के साथ स्थानीय लोग, पीआरडी जवान, होमगार्ड, आशा बहुएं और सफाई कर्मियों की महिला टोलियों ने भाग लिया। हाथों में महिला सशक्तीकरण से जुड़े बैनर और पोस्टर लेकर निकले लोगों ने सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड और शक्ति दीदी की भूमिका बताई जा रही है। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए यूपी-112, महिला सुरक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन-1090 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर-1930 की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed