{"_id":"66815d8e267bcf1c7c0a5e9f","slug":"police-took-the-accused-dacoit-from-muzaffarnagar-jail-to-pilibhit-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118772-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरोपी डकैत को मुजफ्फरनगर जेल से लेकर पीलीभीत रवाना हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरोपी डकैत को मुजफ्फरनगर जेल से लेकर पीलीभीत रवाना हुई पुलिस
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। मुजफ्फरनगर कोर्ट में चार जून को हाजिर हुए आरोपी डकैत का कस्टडी रिमांड हुआ था। पूरनपुर की पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी डकैत को हिरासत में ले लिया और पीलीभीत के लिए रवाना हो गई।
मैगलगंज हाईवे पर नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव रंपुरा में किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर 30 जनवरी की शाम को पांच डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर नकदी और सोने, चांदी के आभूषण सहित 25 लाख रुपये का माल लूट लिया था। दो बदमाशों के पकड़े जाने के बाद एक बदमाश मुजफ्फरनगर के किदवई नगर खाला पार निवासी शहजाद उर्फ गब्बर चार जून को मुजफ्फरनगर की कोर्ट में हाजिर हो गया।
आरोपी डकैत से पूछताछ और माल बरामदगी को पुलिस को कस्टडी रिमांड मिला था। रविवार सुबह मुजफ्फरनगर जेल पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर क्राइम हरसिंह पाल ने बताया कि आरोपी को साथ लेकर पुलिस टीम वहां से रवाना हो गई है। संवाद