फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police took Mahatma into custody in the firing case

Pilibhit News: गोलीकांड के मामले में पुलिस ने महात्मा को लिया हिरासत में

Fri, 30 May 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police took Mahatma into custody in the firing case
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध गोलीकांड के मामले में शिकायत करने वाले शाहजहांपुर के महात्मा को शुक्रवार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयन निवासी महात्मा अभिषेक मिश्रा ने 22 मई को कोतवाली पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के भड़रिया मोड पर फर्रुखाबाद के कस्बा शमशाबाद के एक युवक ने जमीन संबंधी रंजिश में उनके गोली मार दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

तहरीर न मिलने पर भी कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस को प्रथम दृष्टया गोलीकांड का मामला संदिग्ध मिला। पुलिस को पता चला कि महात्मा ने अपने विरोधी को फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा है। महात्मा जिला अस्पताल में भर्ती था, इसलिए पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती महात्मा पर लगातार निगरानी करती रही। स्वास्थ्य में काफी सुधार होने पर जिला अस्पताल वालों ने महात्मा की शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी कर दी। छुट्टी होते ही पुलिस ने महात्मा को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। पुलिस ने महात्मा से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि महात्मा से पूछताछ की जा रही है। शनिवार तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed