{"_id":"6aef7658d02b9715af02ac0a","slug":"police-to-track-down-the-seller-of-fake-hallmark-machines-more-individuals-expected-to-be-unmasked-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172902-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नकली हॉलमार्क की मशीन बेचने वाले तक पहुंचेगी पुलिस, कई और चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नकली हॉलमार्क की मशीन बेचने वाले तक पहुंचेगी पुलिस, कई और चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद
Sun, 08 Nov 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नकली सोने के आभूषणों पर असली जैसा हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन लेने की साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस अब गिरोह की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। पूरनपुर में एसबीआई की स्टेशन रोड शाखा से शुरू हुई जांच अब दिल्ली तक पहुंच गई है। गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में हॉलमार्क बनाने की मशीन दिल्ली से खरीदने की बात बताई है। ऐसे में पुलिस अब मशीन बेचने वाले तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घर में लगाई गई मशीन से अब तक कितने नकली आभूषणों पर हॉलमार्क तैयार किया गया और उन्हें किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया।
पांच नवंबर को इकरार और आदेश वर्मा नकली आभूषण लेकर गोल्ड लोन लेने एसबीआई की स्टेशन रोड शाखा पहुंचे थे। बैंक में जांच के दौरान आभूषण नकली निकले। हैरानी की बात यह थी कि उन पर 18 कैरेट का हॉलमार्क लगा था। बैंक अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो गिरोह के छह सदस्य पकड़ में आए।
इनमें इकरार, आदेश वर्मा, इसरार, सुशील वर्मा उर्फ गुड्डू, अखिल कुमार उर्फ मनोज और विशाल शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल के घर में हॉलमार्क बनाने की मशीन लगी थी। अखिल कुमार उर्फ मनोज कुमार नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगवाने के लिए उसके घर जाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां से मशीन के साथ मॉनीटर, सीपीयू, यूपीएस और कीबोर्ड समेत अन्य उपकरण बरामद किए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मशीन दिल्ली से खरीदी गई थी। अब पुलिस मशीन के स्रोत और उसे बेचने वाले की भूमिका की पड़ताल कर रही है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मशीन दिल्ली से कहां खरीदी गई थी और उसे किसने बेचा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जिले के साथ आसपास के जिलों की बैंक शाखाओं से भी संपर्क कर जांच की जाएगी। गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता और दूसरे बैंकों में इस तरह की गतिविधियों की आशंका को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
-- -- -
मशीन से तैयार कितने जेवर, कहां-कहां किए इस्तेमाल
पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मशीन से केवल एसबीआई में ले जाए गए आभूषणों पर ही फर्जी हॉलमार्क लगाया गया था या इससे पहले भी बड़ी संख्या में नकली जेवर तैयार किए गए। पुलिस आरोपियों के संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने नकली आभूषण तैयार कराने, उन पर हॉलमार्क लगवाने और बैंक तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग लोगों की जिम्मेदारी तो तय नहीं कर रखी थी।
-- -- -
आसपास के जिलों के बैंकों से भी जुटेगा ब्योरा
पुलिस अब जिले की प्रमुख बैंक शाखाओं के साथ आसपास के जिलों के बैंकों से भी जानकारी जुटाएगी। बैंक रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास होगा कि इन आरोपियों या इनके संपर्क में रहे किसी व्यक्ति ने दूसरे बैंकों में भी इसी तरह के आभूषण जमा किए थे या गोल्ड लोन लेने की कोशिश की थी। यदि ऐसे मामले सामने आते हैं तो गिरोह के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच का दायरा और बढ़ सकता है।
-- -- -
आरोपियों के दावे पर भी पुलिस को भरोसा नहीं
पूछताछ में आरोपियों ने इसे अपना पहला मामला बताया है, लेकिन पुलिस इस दावे को अंतिम सच मानकर नहीं चल रही है। छह लोगों की गिरफ्तारी और घर से मशीन बरामद होने के बाद पुलिस को गिरोह के दूसरे संपर्कों की भी आशंका है। अब बैंक शाखाओं से मिलने वाली जानकारी, मशीन की खरीद और आरोपियों के आपसी संपर्कों की जांच से ही पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी।
-- --