फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police said security system Feedback from traders

सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने व्यापारियों से ली राय

Thu, 05 Feb 2015 12:15 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 05 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police said security system Feedback from traders
एसपी ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर
विज्ञापन
उनसे रायशुमारी की। बैठक में व्यापारियों ने ओवरलोडिंग, स्कूली बच्चों की सुरक्षा और शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने आदि मुद्दों को भी उठाया।

एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने मंगलवार को व्यापारियों के साथ पहली बैठक पुलिस लाइंस स्थित सभागार में की। उन्होंने व्यापारियों से उनकी समस्याएं पूछीं और सुरक्षा व्यवस्था पर उनसे सुझाव भी मांगे। व्यापारियों ने एसपी को बताया कि दुकानें बंद और खुलने के समय भीड़भाड़ कम होती है। ऐसे में व्यापारियों के साथ अपराधिक घटनाएं होने का भय रहता है। उस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

ओवरलोड गन्ना भरे वाहनों के शहर में प्रवेश करने का समय निश्चित हो। इसके  अलावा अतिक्रमण, स्कूली बच्चों की सुरक्षा, रोडवेज बस अड्डे के पास मार्गों पर खड़ी प्राइवेट बसों को हटवाने आदि के मुद्दे भी उठाए गए। एसपी ने व्यापारियों से कहा कि शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की जाएगी, जो स्कूलों के आसपास व बाजारों में घूमकर नजर रखेगी।

उन्होंने व्यापारियों से अपील की यदि एक स्थान पर दो या तीन दिन से अधिक लोग खड़े हों या फिर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े तो तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक में नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी, अश्वनी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल उर्फ विचले, निजामुद्दीन अंसारी, शैली अग्रवाल के अलावा सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह, शहर कोतवाल अतुल प्रधान व प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह व कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed