{"_id":"67646c7ca60baf050c09b434","slug":"police-released-the-accused-caught-with-bovine-animal-complaint-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127572-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोवंशीय पशु के साथ पकड़े आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोवंशीय पशु के साथ पकड़े आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, शिकायत
Fri, 20 Dec 2024 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोवंशीय पशु को हत्या के लिए ले जाने की जानकारी पर घेराबंदी करके एक आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान उसका एक साथी बचकर भाग गया। पकड़े गए आरोपी की पिटाई कर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस को सौंप दिया गया। गोसेवा जिला प्रमुख का कहना है कि आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया। आरोपी पुलिस को सौंपते समय की वीडियो एसपी को भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
गोसेवा जिला प्रमुख शिवम भदौरिया ने बताया कि बुधवार रात सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव बहादुरपुर के समीप हिंदूवादी संगठन के एसपी सिंह, विनोद सिंह, सुमित सक्सेना, सुखदेव कश्यप आदि ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गोवंशीय पशु के साथ पकड़ा था। पकड़े गए आरोपी और बरामद पशु को पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस ने उसे छोड़ दिया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी मृदुलकांत शुक्ला ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके क्षेत्र में नहीं हुआ और न ही कोई आरोपी या गोवंंश को पुलिस को सौंपा गया।