{"_id":"56f159fc4f1c1b7460f14d24","slug":"police-pursued-sungdhi-vagabonds-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनगढ़ी पुलिस ने घुमक्कड़ों को खदेड़ा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनगढ़ी पुलिस ने घुमक्कड़ों को खदेड़ा, हड़कंप
ब्यूरो / पीलीभीत।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की देर रात एसपी के आदेश पर चला अभियान
थाना सुनगढ़ी पुलिस ने होटलों, चौराहों व शराब भठ्ठियों के निकट घुमक्कड़ किस्म के लोगों को खदेड़ दिया। सोमवार देर सायं पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
होली को देखते हुए एसपी ने सोमवार की रात अभियान चलाकर चौराहों, गलियों, होटलों के सामने जमा होने वाले युवाओं की तलाशी लेने और उन्हें बेवजह सड़कों पर खड़े न होने देने के निर्देश दिए थे। एसपी के आदेश में पुलिस ने अभियान चलाकर चेकिंग की। इस दौरान इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने छतरी चौराहेे के पास स्थित एक शराब भट्टी और कुछ होटलों के सामने एकत्र मिले युवकों की तलाशी ली और उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने होटलों की भी अचानक चेकिंग की और वहां ठहरे लोगों की आईडी आदि देखकर वेरीफिकेशन किया। पुलिस के इस अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा।