अमेरिका से प्रेमिका की पुकार: 'शादी कर ली कोई बात नहीं, लेकिन बात क्यों नहीं करते', बातचीत में खाकी बनी मददगार
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर में उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। नंबर विदेश का था, काल अटैंड करने पर युवती ने कहा कि वह अमेरिका से बोल रही है। युवती ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है तथा पिछले कुछ सालों से अमेरिका में है।
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में अमेरिका से एक युवती ने इंस्पेक्टर को फोन पर प्रेमी पर बात न करने का आरोप लगाया। युवती ने प्रेमी से बात कराने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने युवक को तलाश कराकर अमेरिका में रह रही युवती से बात कराई।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर में उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। नंबर विदेश का था, काल अटैंड करने पर युवती ने कहा कि वह अमेरिका से बोल रही है। युवती ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है तथा पिछले कुछ सालों से अमेरिका में है।
पूरनपुर का युवक करीब चार साल पहले अमेरिका में काम करने गया था। युवक से उसकी जान पहचान हो गई। युवक-युवती के साथ रहने लगे। कुछ दिन पहले युवक अमेरिका से काम छोड़कर पूरनपुर लौट गया। यहां उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। युवक ने अमेरिका में रह रही युवती से बात करना छोड़ दिया।
युवती ने अमेरिका से फोन कर इसकी जानकारी कोतवाल को दी और युवक से बात कराने की गुहार लगाई। युवती का कहना था कि उसने शादी कर ली, कोई बात नहीं लेकिन उससे बात क्यों नहीं करता। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवक की तलाश कराकर उसकी युवती से मोबाइल पर बात करा दी गई है।