फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police in front of the farm and set fire

पुलिस के सामने खेत में लगा दी आग

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो  माधोटांडा।
ब्यूरो  माधोटांडा। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
 Police in front of the farm and set fire
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- राजस्वकर्मियों के साथ विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने गई थी पुलिस
- किसानों और फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर पाया काबू
- बिना आदेश जाने पर एसओ ने एचसीपी की लगाई फटकार

राजस्वकर्मियों के साथ विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने गई पुलिस के उस समय पसीने छूट गए, जब एक पक्ष द्वारा नरई में आग लगा दी गई। हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने खेत के चारों ओर जुताई कर आग पर बमुश्किल काबू पाया। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। 

क्षेत्र के गांव मकरदंपुर चौगान में कृषि भूमि पर दो पक्षों का लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। एक पक्ष के लोग पंजाब में रहते हैं। बृहस्पतिवार को पंजाब के सतनाम सिंह और गुरपिंदर सिंह अपने चौगान के रिश्तेदार बूटा सिंह को साथ लेकर तहसील गए थे। तहसील से राजस्वकर्मी माधोटांडा आए और थाने से एचसीपी मेहरबान सिंह पुलिस को साथ लेकर कब्जा लेने मौके पर पहुंचे। कब्जा लेने की नीयत से सतनाम सिंह के गुट ने खेत की जुताई करने के उद्देश्य से खड़ी नरई में आग लगा दी। तेज हवा चलने के चलते आग चारों ओर फैलने लगी, जिससे अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान रंजीत सिंह ने तत्काल फायर ब्रिगेड कर्मियों और थाने पर सूचना दी। आग बढ़ती देख आसपास गांवों के कई किसान आग पर काबू पाने के लिए नरई के खेत के चारों ओर जुताई करने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। उधर, घटना से राजस्व और पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। उक्त जमीन पर सर्वजीत सिंह का परिवार रहता है। उसकी पत्नी बलजीत कौर के मुताबिक घर में उसकी दादी और माता थीं। आरोप है कि बूटा सिंह घर में घुस आया और गेहूं बिक्री के रखे 20 हजार रुपये लूट ले गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बलजीत कौर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

दूसरी ओर सूचना पर एसओ दुर्गेश मिश्रा ने एचसीपी मेहरबान सिंह को तलब कर बिना किसी लिखित आदेश के जाने पर कड़ी फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed