{"_id":"6adba76178ccaa9cb10683d4","slug":"police-have-sought-legal-opinion-on-filing-a-charge-sheet-against-the-accused-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-171752-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करने को पुलिस ने मांगी विधिक राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करने को पुलिस ने मांगी विधिक राय
Fri, 23 Oct 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली बीसलपुर पुलिस ने पुत्री को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करने के सिलसिले में जिला शासकीय अधिवक्ता से विधिक राय मांगी है। गांव रंपुरा नौगवां निवासी अजय पाल गंगवार ने 21 अगस्त 2026 को अपनी 20 वर्षीय पुत्री अंशिका गंगवार को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंशिका आगे की पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन अजय पाल आगे की पढ़ाई कराना नहीं चाहता था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। अजय पाल की पत्नी श्वेता गंगवार ने उसी दिन अपने पति के विरुद्ध हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा कब्जे में ले लिया था। आरोपी अभी जेल में है। आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी थी, जो अब पूरी होने के कगार पर है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र भेजने के सिलसिले में जिला शासकीय अधिवक्ता से विधिक राय मांगी है। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि विधिक राय मिलते ही विवेचना पूरी कर दी जाएगी और कोर्ट में आरोप पत्र भेज दिया जाएगा।