फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police have made criminals More

अपराधियों को बना दिया पुलिस मित्र

Tue, 06 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 06 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
चोर के हाथ में चाबी दे दो तो चोरियां खुद रुक जाएंगी। इस कहावत को जिला पुलिस ने आत्मसात कर लिया है। शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग के लिए बनाए गए पुलिस मित्रों में कई आपराधिक किस्म के लोग शामिल हैं। इन पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। जुलूस-ए-मुहम्मदी 11 दिसंबर की रात हशमत नगर से निकाला जाएगा। एक साल पहले शामिल होने व अलग से जुलूस निकालने को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। पथराव, फायरिंग के बीच लाठीचार्ज भी हुआ था। इस बार प्रशासन ने जुलूस सकुशल संपन्न कराने को पुलिस मित्र बनाए हैं। पुलिस मित्र स्पेशल यूनिफार्म में जुलूस के दौरान मुस्तैद रहेंगे। शांति व्यवस्था में प्रशासन के साथ काम करने के उद्देश्य से दो सौ पुलिस बनाए गए हैं। इनमें कई ऐसे लोग पुलिस मित्र बन गए, जिनकी समाज में पहचान अपराधी के तौर पर है। उनके शामिल होने की चर्चाएं फैलने पर विभाग की खासी किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन

मुखबिर तंत्र फेल होने का नतीजा तो नहीं !
यह कहना गलत नहीं होगा कि हाईटेक होने की दौड़ में पुलिस महकमे का मुखबिर तंत्र काफी कमजोर हो चुका है। पुलिस मित्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के भी शामिल किए जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

कहीं तो बरती गई लापरवाही !
इसे पुलिस की लापरवाही कहा जाए या फिर जुलूस को सकुशल निपटाने में जल्दबाजी में लिया गया फैसला। इसकी जिम्मेदारी थाना और चौकी पुलिस को दी गई। थानों में जमे रहने वाले लोगों की कही सुनी पर ही फैसला तो नहीं ले लिया गया। अगर इसकी जांच की गई होती तो शायद ऐसा नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मित्र बनाने का कार्य एएसपी की निगरानी में कराया गया था। अगर किसी तरह का कोई आपराधिक किस्म का व्यक्ति इसमें शामिल है, तो उसको हटाया जाएगा। इसको लेकर जांच कराई जाएगी। 
सभाराज, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed