फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police foiled a crowd of supporters at Mandi Gate

मंडी गेट पर समर्थकों की भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 11 Mar 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 11 Mar 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Police foiled a crowd of supporters at Mandi Gate
जश्र और जोश के आगे बेबस दिखी पुलिस
मतगणना को लेकर मंडी समिति में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। दोनों गेटों पर भारी पुलिस बल और एसएसबी जवानों को लगाया गया। सुरक्षा कमान संभालने के लिए एक-एक सीओ को तैनात किया गया था। नौगवां पकड़िया गांव की ओर मंडी के गेट नंबर एक पर समर्थकों की भीड़ नाममात्र रही। मगर रामलीला रोड पर सुबह से ही समर्थक जुटने लगे। मतगणना के दस चरण पूरे होने पर जिले की चारों सीटों पर बढ़त का पता लगते ही भाजपा समर्थक खुशी से झूम उठे। उसी वक्त जीत का अंदाजा लगा लिया गया और गुलाल से होली खेलने लगे। उत्साह में भरे लोग पुलिस की गाड़ियों और दीवारों पर चढ़ गए। पुलिस ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं मानें। भीड़ की वजह से रोड पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित होने लगी। इस बीच मतगणना स्थल से आ रहे वाहनों के निकलने को भी जगह नहीं बची। इस बीच अचानक एसपी देवरंजन वर्मा, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया, सीओ सदर निशांक शर्मा पुलिस व एसएसबी संग मौके पर जा पहुंचे। अफसरों ने पहले समर्थकों को रोड से एक तरफ खड़े होने को कहा। इसके बाद भी लोग सड़क से न हटने तो पुलिस ने सख्ती की। अफसरों से निर्देश मिलते ही पुलिस ने समर्थकों की भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद भी कई बार पुलिस को समर्थकों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed