{"_id":"c7daff94717e9dc48ff9d26b94dd9386","slug":"police-did-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस ने किया रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस ने किया रिहर्सल
पीलीभीत।
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगा रेड स्कीम
विज्ञापन
लागू होने के बाद सदर कोतवाली में एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस
कर्मियों को दंगा नियंत्रण का रिहर्सल करवाया, जिससे संवेदनशील चिन्हित
प्वांइटों पर 15 मिनट में पहुंचकर दंगा पर नियंत्रण करेगी। एएसपी ने सिटी
मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा व सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुलिस फोर्स
के साथ शहर में फ्लैंग मार्च निकाला।
सदर कोतवाली में सोमवार को एएसपी ने कोतवाली व सुनगढ़ी पुलिस को दंगा को नियंत्रण करने के गुर सिखाए। इस दौरान एएसपी ने सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के साथ जामा मस्जिद, कमल्ले चौराहा, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद, रंगीलाल चौराहा, गैस चौराहा, लेखराज चौराह व जाटो चौराहे होते हुए फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। एएसपी ने बताया कि यह रिहर्सल दंगा रेड स्कीम लागू होने के बाद पुलिस कर्मियों को कराया गया। जिसमें उन्हें बताया गया कि पैदल पहुंचकर अपने क्षेत्र व चिन्हित प्वाइंटों को अच्छी तरह देख लें। उन्होंने बताया कि दंगा नियंत्रण के लिए शहर को दो जोन व आठ सेक्टरों में बांटा गया है। एक जोन व पांच सेक्टर कोतवाली व एक जोन व तीन सेक्टर सुनगढ़ी में है। दंगा होने पर कोतवाली जोन प्रभारी सीओ सिटी व सुनगढ़ी जोन के सीओ जहानाबाद होगें। फ्लैग मार्च में कोतवाल अतुल प्रधान, एसओ सुनगढ़ी बृजेश सिंह व एलआईयू इंस्पेक्टर सब्बेंद्र सिंह शामिल रहे।