फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police Child Marriage Both sides are still at large

पुलिस देख बाल विवाह कर रहे दोनों पक्ष फरार

Wed, 26 Aug 2015 11:19 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 26 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
नावकूड़ मार्ग पर 14 वर्षीय किशोरी के साथ 30 वर्षीय युवक के बाल विवाह करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख दोनों पक्ष मौके से खिसक गया।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव चंदोई के निकट नावकूड़ रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर एक 30 वर्षीय युवक का 14 वर्षीय किशोरी के साथ निकाह करने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख युवक, किशोरी और उनके परिवार वाले मौके से खिसक गए। इस पर पुलिस बैरंग वापस लौट आई।
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। खकरा पुलिस चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह ने भी सूचना न होने की बात कही है, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed