फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police chased women protesting against plantation

Pilibhit News: पौधरोपण का विरोध कर रहीं महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 01 Jul 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 01 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police chased women protesting against plantation
हजारा थाना क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी पर वन कर्मियों ने किया पौधरोपण।
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में पैमाइश के बाद निकली जमीन पर पौधरोपण करने पहुंचे वनकर्मियों की जानकारी पर फिर महिलाएं एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और अन्य को खदेड़ दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में वनकर्मियों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के गांव मुरैनिया गांधीनगर में वन विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त सीमाकंन में कुछ जमीन वन विभाग की निकली। इस जमीन पर गांव के कुछ लोग सालों से काबिज थे। जमीन पर कब्जे को लेकर वर्ष २०१७ में कब्जेदार ने एक वनकर्मी की पिटाई कर घायल कर दिया था। तब उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया था। बाद में फिर जमीन पर कब्जा कर खेती की जाने लगी। शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारी जमीन पर पौधरोपण करने पहुंचे थे। इसकी भनक पर कब्जेदार पक्ष की महिलाओं ने वनकर्मियों का घेराव कर खरी-खोटी सुनाने के साथ धक्का मुक्की की थी। लगाए गए पौधों को उखाड़ दिया था। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई। शनिवार को फिर वनकर्मी जमीन पर पौधरोपण करने पहुंचे। इसकी भनक पर कब्जेदार पक्ष की महिलाएं फिर एकत्र होकर पहुंची। सूचना पर महिला पुलिस के साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और अन्य को खदेड़ दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में वनकर्मियों ने पौधरोपण किया। संपूर्णानगर के प्रभारी रेंजर शिव बाबू सरोज ने बताया कि कब्जेदारों के खिलाफ वर्ष २०१७ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसको लेकर पुलिस ने शुक्रवार की घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में पौधरोपण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed