फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police caught two miscreants after the encounter

Pilibhit News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे

Wed, 22 May 2024 05:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Police caught two miscreants after the encounter
बीसलपुर पुलिस द्धारा पकड़े गए आरोपी । स्रोत - पुलिस
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान गोली लगने से एक सिपाही और दोनों बदमाश जख्मी हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार रात बिलसंडा मार्ग पर कटना नदी के पास वारदात करने की नीयत से खड़े दो युवकों को ललकारा। इस पर युवकों ने पुलिस पर तमंचों से फायरिंग कर दी। इस दौरान सिपाही रजत और दोनों बदमाश घायल हो गए घायलों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरहम पट्टी कराई गई।

बाद में पकड़े गए बदमाशों की पहचान दियोरिया कोतवाली के गांव पिपरिया संजरपुर निवासी रामू और श्यामू के रूप में की गई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छह मई को थाना अमरिया के गांव करगैना निवासी मोहम्मद मुशर्रफ की पत्नी नाजीर बी के लूटे हुए जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से जो बाइक बरामद की है वह शाहजहांपुर के थाना निगोही से चुराई गई है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।

बीसलपुर पुलिस द्धारा पकड़े गए आरोपी । स्रोत - पुलिस

बीसलपुर पुलिस द्धारा पकड़े गए आरोपी । स्रोत - पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed