फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police became strict on complaint of flying drone at night, warned of action

Pilibhit News: रात में ड्रोन उड़ाने की शिकायत पर सख्त हुई पुलिस, कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 13 Nov 2024 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 13 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police became strict on complaint of flying drone at night, warned of action
पीलीभीत। शहर में सोमवार रात आसमान में दो ड्रोन के काफी देर तक उड़ने से लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो शादी समारोह के दौरान ड्रोन उड़ाने की बात सामने आई। पुलिस ने ड्रोन संचालक को नोटिस देने के साथ ही बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन

शहर में सोमवार देर रात दूधिया मंदिर क्षेत्र में दो ड्रोन आसमान में उड़ते हुए दिखाई दिए। काफी देर तक ड्रोन को आसमान में मंडराता देख मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जांच में शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में वीडियो बनाने के लिए ड्रोन उड़ाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले दो लोगों को चिह्नित किया। ड्रोन की फुटेज चेक की गई। इसमें कोई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो नहीं पाई गई। दोनों को नोटिस दिया गया। एएसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्रोन उड़ाने से पूर्व संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed