फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police atrocities are expected in BJP government, killings are happening

भाजपा सरकार में पुलिस के जुल्मों की है इंतेहा, हो रही हत्याएं

Sat, 02 Oct 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police atrocities are expected in BJP government, killings are happening
पीलीभीत। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा कहा कि प्रदेश में पुलिस के जुल्मों की इंतेहा है। गोरखपुर में व्यापारी की पुलिस द्वारा ज्यादती के बाद हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश में विकास विकास की गंगा बह रही है। जनपद में पहुंचने पर सपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गौहनिया चैराहा के निकट पीलीभीत बैंकट हाल में महिला सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता का गोरखपुर के एक होटल में ठहरना उसकी जान का दुश्मन बन गया। आधी रात को गोरखपुर पुलिस ने तालाशी के नाम पर एक व्यापारी की हत्या कर दी। कानपुर के मृतक व्यापारी की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता के आंसुओं तक पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है, लेकिन सपा उस विधवा बहन के समर्थन में सड़कों पर उतर कर न्याय दिलाएगी। कहा कि भाजपा सरकार की अदूरदर्शी नीतियों से महिला वर्ग सबसे ज्यादा त्रस्त है। रोज-रोज बढ़ती महंगाई की मार से महिलाओं को अपना परिवार चलाने में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उसमानी ने कहा कि सपा सरकार की कन्या विद्या धन को खत्म कर भाजपा सरकार ने बेटियों के हाथ से कलम किताबें छीनी हैं, महिलाओं पर अत्याचार आम है। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी गैर जिम्मेदारी से साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश को पचास साल पीछे कर दिया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने गरीब बेटियों के शादी अनुदान को जटिल कर दिया, छात्राओं की छात्रवृत्ति को राजकीय कोष न होने का बहाना बना कर वंचित किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई, कम होती आय और कोरोनाकाल से आम जनता की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। पूर्व विधायक पीतमराम ने कहा कि महिलाओं के साथ खुला अन्याय हो रहा है, शांति व्यवस्था पगुं हो चुकी है। कोरोना ने लोगों का रोजगार छीन लिया और सरकार रोज रोज मंहगाई बढ़ा रही है, त्रस्त जनता आगामी विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है और अब सत्ता परिवर्तन कर की दम लेगी। जिला महासचिव यूसुफ कादरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रूबी खान, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बुधसेन वर्मा, गायत्री गंगवार, कमलेश परिहार, डिम्पल गौड़, एकता भारती, शक्ति गुप्ता, बिन्दु शर्मा, आशा गंगवार, सपना यादव, कांति बहेलिया, किरन गंगवार, मीना दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, रामबहादुर यादव, नरेन्द्र मिश्रा कट्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed