{"_id":"671d60ad35bfb9311b030602","slug":"police-arrested-both-the-accused-in-the-case-of-death-of-an-old-lady-due-to-beating-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124666-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिटाई से वृद्धा की मौत के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिटाई से वृद्धा की मौत के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
पूरनपुर। पिटाई से घायल वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज मारपीट कर अधमरा करने की रिपोर्ट को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया। साथ ही नामजद दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है।
घटना बुधवार शाम को मोहल्ला हबीबगंज गौटिया में हुई। मोहल्ला निवासी अंकित अपने दोस्त अभिषेक के साथ घूमने जा रहा था। मोहल्ला के ही राजू राठौर और उसके दोस्त मनोज ने दोनों पर टिप्पणी शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट हुई। अंकित ने अपने दोस्त के साथ बुधवार शाम साढ़े आठ बजे राजू के घर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की।
इस पर राजू और रामकिशन राठौर ने अंकित की पिटाई की। पौत्र अंकित की पिटाई की जानकारी पर गंगा देवी (60) उसे बचाने के लिए मौके पर गईं। इस पर आरोपियों ने गंगा देवी की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने गंगा देवी के पौत्र रवि पासवान की ओर से राजू राठौर और रामकिशन राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घायल गंगादेवी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गंगा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि पीटकर अधमरा करने की दर्ज रिपोर्ट को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि गंगा देवी के सिर पर दो और छाती पर एक बार डंडे से प्रहार किया गया था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।