{"_id":"66d7798f3d2e0b9c030f886c","slug":"police-arrested-bjp-mandal-president-and-brought-him-to-the-police-station-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121935-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाजपा मंडल अध्यक्ष को पकड़कर थाने लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाजपा मंडल अध्यक्ष को पकड़कर थाने लाई पुलिस
विज्ञापन
बिलसंडा। भाजपा मंडल अध्यक्ष को थाने में पकड़कर लाने पर भाजपाइयों ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया। जानकारी पर सीओ ने थाने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
मंगलवार की सुबह ईंटगांव चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान सिपाहियों के साथ गांव करनपुर चक्र निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाल को उनके घर से पकड़ कर थाने ले आए। जानकारी पाकर बिलसंडा और बीसलपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया की चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। मोबाइल और पर्स भी छीन लिया। हंगामा होने पर सीओ प्रतीक दाहिया भी थाने पहुंच गए और कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करने के बाद मंडल अध्यक्ष को छोड़ने और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई करने के आश्वासन देकर मामला शांत किया।
एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि मंडल अध्यक्ष का गैर जमानती वारंट होने पर पुलिस पकड़कर लाई थी। उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से छोड़ा गया है। उनके साथ मारपीट नहीं की गई। सभी आरोप निराधार हैं।