फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Poison of superstition claims young man's life after snakebite.

Pilibhit News: सांप काटने के बाद अंधविश्वास के जहर ने ली युवक की जान

Mon, 27 Jul 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 27 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Poison of superstition claims young man's life after snakebite.
जिला अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन। - फोटो : 1
पीलीभीत। सांप काटने के बाद अंधविश्वास के जहर ने एक युवक की जान ले ली। बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के जासपुर गांव के रहने वाले एक युवक को सांप काटने के बाद परिजन इलाज की वजह झाड़-फूंक में फंस गए। जब हालात बिगड़ने लगी तो पीड़ित को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां शरीर में ज्यादा जहर फैलने के चलते युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


हाफिजगंज क्षेत्र के जासपुर गांव निवासी 32 वर्षीय महेंद्र सोमवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने खेत गया था। इसी दौरान उसके दाएं पैर में सांप ने डस लिया। वह किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी घर वालों को दी तो घबराए परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले गांव के एक झाड़-फूंक वाले के पास ले गए। जहां झाड़-फूंक में काफी समय निकाला। हालत लगातार बिगड़ने पर महेंद्र को परिजन पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में एम्बुलेंस से लेकर पहुंचे, जहां जब तक चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। कुछ ही देर में महेंद्र की मृत्यु हो गई। चिकित्सक डॉ. वामिक ने बताया गोल्डन ऑवर में मरीज का समय खराब होना काफी खतरा बढ़ा देता है। सांप काटने पर एंटी स्नेक वेनम लगना बहुत आवश्यक होता है।
विज्ञापन


000

सांप काटने पर यह करें इलाज

जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सांप काटने पर सबसे पहले मरीज को जमीन पर लिटा दें, उपरांत मरीज के जिस स्थान पर सांप ने काटा उससे थोड़ा ऊपर हल्का कपड़ा बांध दें। काटे स्थान को ज्यादा हिलाए बिना ही चिकित्सक उपचार के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचें। समय पर एंटी स्नेक वेनम से मरीज की जान समय से बचाई जा सकती है, समय को झाड़फूंक आदि में खराब न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सर्प के डसने से ग्रामीण की हालत गंभीर



बीसलपुर। गांव जसौली निवासी रिंकू को सोमवार को सुबह खेत पर काम करते समय सर्प ने डस लिया। इससे ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed