{"_id":"656a2f96c5d9e15d05004135","slug":"poets-gathered-in-gomti-mahotsav-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-8535-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोमती महोत्सव में कवियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोमती महोत्सव में कवियों ने बांधा समा
विज्ञापन
प्रतिभागियो को सम्मानित करते एसडीएम आशुतोष गुप्ता । संवाद
एसडीएम ने प्रतिभागी बच्चों और सहयोगियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल पर चल रहे गोमती महोत्सव में बृहस्पतिवार देर रात तक कवि सम्मेलन चला। शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद प्रतिभागियों को सम्मानित कर महोत्सव का समापन किया गया।
गोमती उद्गम स्थल पर सात दिवसीय शरदकालीन गोमती महोत्सव का आयोजन किया गया था। सात दिनों में पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज के छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार रात को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
युवा कवि स्वाभिमान सिंह, हास्य कवि राजेंद्र अवस्थी, उमेश, प्रियांशु त्रिपाठी, शायरा सुल्तान जहां के अलावा संजय पांडे कुलदीप कल्प, अविनाश मिश्रा, देव शर्मा विचित्र, सतीश मिश्र, अमिताभ अग्निहोत्री ने कविताओं के अलावा गजल व शेर शायरी सुनाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा विकास आर्य, निरंजना शर्मा ने भी काव्य पाठ प्रस्तुत किया। शुक्रवार को करीब सात स्कूलों की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। देर शाम महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सौ से अधिक छात्र छात्राओं को एसडीएम ने सम्मानित किया।
इसके अलावा महोत्सव में बेहतर सहयोग देने पर निर्भय सिंह, राम मूर्ति सिंह, लेखपाल गजेंद्र यादव, देवेश यादव समेत अन्य लोगों को भी स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया गया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने गोमती महोत्सव के भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी की सराहना की।