फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PM's assurance ends on teachers' assassination

डीएम के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना समाप्त

Fri, 16 Jun 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 16 Jun 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्य कोषाधिकारी के खिलाफ जांच व शिक्षकों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर बेसिक शिक्षकों को चल रहा धरना डीएम के आश्वासन पर शुक्रवार चौथे दिन समाप्त हो गया। डीएम ने इस मामले में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने शुक्रवार से भूखहड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। दो माह के बकाया वेतन को लेकर दस जून को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व मुख्य कोषाधिकारी के बीच नोकझोंक के बाद विवाद हो गया था। इसके बाद कोषागार कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंदी करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में कोषाकार कर्मी की ओर संघ के तीन पदाधिकारियों को नामजद करते हुए 20 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद बेसिक शिक्षकों ने 13 जून से मुख्य कोषाधिकारी के खिलाफ जांच कराने व शिक्षकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए बीएसए कार्यालय में धरना शुरू किया था। शिक्षकों ने शुक्रवार से भूखहड़ताल करने की चेतावनी दी थी। इधर, शुक्रवार को भी कई शिक्षकों ने नारेबाजी कर धरना दिया। इस बीच प्राथमिक शिक्षक संघ का तीन सदस्यीय शिष्टमंडल डीएम शीतल वर्मा से मिला। शिष्टमंडल ने मुकदमे को लेकर बिना जांच उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न होने की मांग की। इस पर डीएम ने दर्ज मुकदमे में कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न किए जाने व शिक्षकों के वेतन व अवशेष देय आदि समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री उमेश गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष रामाधार पांडेय, सूरजपाल सिंह, चंद्रमोहन, उमेश मिश्रा, सूर्यप्रकाश, संतोष गंगवार, भूवींद्रवीर, संजीव गंगवार, मोहम्मद मियां मनाजिर, अनवर खां, शिवओम मिश्रा, प्रफुल्ल दीक्षित, विशाल सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed