{"_id":"39cf51014226484277f6a38bcdc7543a","slug":"plenty-of-people-bought-cheaper-beans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने खूब खरीदी सस्ती दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने खूब खरीदी सस्ती दाल
पीलीभीत।
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्ति विभाग की पहल पर शहर और पूरनपुर में सस्ती दाल को खुले काउंटरों पर
विज्ञापन
जमकर खरीद हुई। लोगों ने महंगाई की मार से राहत दिलाने को पूर्ति विभाग की
पहल की सराहना की।
महंगाई के कारण आम आदमी की पकड़ से बाहर होती दाल को सस्ती कराने को पूर्ति विभाग ने शहर में चार और पूरनपुर में एक काउंटर खुलवाया है। बुधवार से इन काउंटरों पर बिक्री शुरू हुई।
सुबह जानकारी होने पर लोग इन दुकानों पर पहुंचे और 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाल खरीदी। शहर की चारों दुकानों पर काफी संख्या में उपभोक्ता दाल खरीदते देखे गए। उपभोक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की पहल से कुछ राहत मिली है।
कई उपभोक्ताओं ने भविष्य में दाल के और मंहगी होने की संभावना को देखते हुए अधिक मात्रा में दाल खरीदी।
पूरनपुर। रेलवे स्टेशन चौराअहा के निकट मां काली ट्रेडर्स के बाहर सस्ती दाल बिक्री का काउंटर लगाया गया।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, किराना संघ के अध्यक्ष राजेंद्र आर्य, व्यापारी नेता मोहम्मद जाहिद खां, हाजी लाडले, अजय खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, विजयपाल विक्की, जितेंद्र गुप्ता आदि ने दाल बिक्री कर काउंटर का शुभारंभ किया।
काउंटर पर दाल की खरीददारी करने वालों की भीड़ लगी। व्यापारी नेताओं ने बताया कि तीस अक्तूबर से नगर में दो और काउंटरों से सस्ती दाल की बिक्री कराई जाएगी।