फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Players performed brilliantly in district level badminton and table tennis

Pilibhit News: जनपदीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Players performed brilliantly in district level badminton and table tennis
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बॉस्केटबालल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाल
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपदीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के आठ विद्यालयों के 41 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ी मंडलीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता 13 अगस्त को बरेली में होगी।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में अंडर 12 बालिका वर्ग में सुहानी, नेहा, पलक और अंबिका ने बाजी मारी। अंडर 17 में प्रिया, शुभांगी और रिया ने जीत हासिल की। बैडमिंटन में अंडर 14 बालिका वर्ग में संध्या, संध्या शर्मा और अनामिका ने बाजी मारी। अंडर 17 में सपना, वैष्णवी, प्राची व तान्या ने जीत हासिल की। अंडर 19 में पल्लवी, सोनाली और तपस्या ने बाजी मारी।
विज्ञापन

वहीं, बैडमिंटन में अंडर 14 बालक वर्ग में अर्जुन, सौरभ, उत्कल और असद ने बाजी मारी। अंडर 17 में तनिष्क राना, प्रिंस व कुशांक ने जीत हासिल की। अंडर 19 में पीयूष राना, गुफरान व आतिफ ने बाजी मारी। जिला क्रीडा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि विजेताओं को 13 अगस्त को बरेली में आयोजित मंडलीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले जिला विद्यालय निरीक्षण राजीव कुमार और ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। जयहिंद मौर्य, प्रशांत शुक्ला, रीना मिश्रा, गुंजन पांडेय, यासीन अहमद व विभा मिश्रा निर्णायक मंडल में रहीं। साथ ही लोकेश कुमार, हरिओम शर्मा, डॉ. आरपी गंगवार, सर्वेश गंगवार, राजेश गंगवार, सौरभ सक्सेना व रितु उपाध्याय ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बॉस्केटबालल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाल

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बॉस्केटबालल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed