फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Planted two lakh, 73 thousand 950 plants on the second day

महाअभियान के दूसरे दिन दो लाख, 73 हजार, 950 लगाए पौधे

Thu, 07 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Planted two lakh, 73 thousand 950 plants on the second day
अकाल एकेडमी कजरी में पौधरोपण करते सीओ, रेंजर और एसएसबी के जवान। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। वन महोत्सव महाअभियान के दूसरे दिन दो लाख 73 हजार, 950 पौधे लगाए गए। इस पौधरोपण को कई विभाग के अफसरों ने अधीनस्थों के साथ किया। कई कॉलेजों में भी पौधरोपण किया गया। स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज पौधरोपण कार्यक्रम के तहत कॉलेज के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमंत जगोता ने कहा कि हम सबको पौधरोपण कर समाज में जागरूकता लाने के लिए विशेष कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के प्रथम दिन मैनेजमेंट और शिक्षा विभाग के प्रवक्ताओं ने 300 पौधे लगाए। बुधवार को दूसरे दिन मैनेजमेंट और शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने 215 पौधे रोपित किए। अमरूद, नीम, आंवला, अशोक, गुलमोहर के पौध लगाए गए। आलोक कुमार, राजपाल, सोनिया सिंगला, दीपिका शर्मा, संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकाल एकेडमी कजरी में सीओ पूरनपुर, रेंजर 49 वी वाहिनी के एसएसबी के मनोहर लाल गोविंद सिंह, सुमेर चंद अपनी बटालियन के साथ पौधारोपण किया। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था निरंतर पौधारोपण कार्यक्रम में अपना सहयोग समाज को दे रही है। गुरमेल सिंह, अवतार सिंह, जेवियर जोगा सिंह, अवतार सिंह, दलजीत सिंह, मुख्तयार सिंह, अध्यापिका निधि संधू, सनिमौं, कनक त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग द्वारा वन स्टॉप सेंटर के सखी उपवन में वृक्षारोपण किया गया। जिला महिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनीता चौरसिया, प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता मौजूद रहीं। सेंटर प्रभारी मीनाक्षी पाठक, संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर भी मौजूद थे।

स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पौधरोपण करते विद्यार्थी।

स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पौधरोपण करते विद्यार्थी।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed