फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   plantation

माननीयों से लेकर अफसरों ने रौपे पौधे, एक दिन में 23.99 लाख रोपने का दावा

Mon, 06 Jul 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
plantation
पीलीभीत। जनपद में रविवार को पौधरोपण महाकुंभ अभियान चलाया गया। इसमें विधायक, डीएम, एसएसबी के डीआईजी, टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर समेत समाजसेवियों ने पौधे रोपे। वन विभाग की ओर से एक दिन में इस अभियान में 23,99,662 पौधे रोपने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर रविवार को प्रदेश भर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव और डीआईजी एसएसबी हरिनंदन विष्ट ने असम हाइवे के समीप पकड़िया नौगवा और डीएम आवास के पास पीपल, सहजन, बरगद, रुद्राक्ष, आम के पौधे लगाए। वन विभाग ने 50000, ग्राम्य विकास ने 1391900, कृषि विभाग ने 261530, राजस्व विभाग ने 158500, उद्यान विभाग ने 96400, नगर विकास ने 25700, लोक निर्माण ने 13300 पौधे रोपने का दावा किया है। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार, टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन, सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने टनकपुर हाईवे के समीप ग्रीन बेल्ट में विभिन्न प्रजातियों के 900 पौधे रोपने का दावा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने वृद्धाश्रम में पौधरोपण किया। नोडल अधिकारियों की देखरेख में तहसील क्षेत्रों में 24 विभागों ने लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराया। बीएसए देवेंद्र स्वरुप के निर्देशन में स्कूलों में पौधरोपण कराया गया। ग्राम पंचायतों में प्रधान, सचिव और लेखपालों ने पौधरोपण किया। एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, प्रभारी डीपीआरओ राजकुमार, तहसीलदार विवेक मिश्र समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

पूरनपुर। पंडित राजेंद्र प्रसाद फार्मेसी कॉलेज में विधायक बाबूराम पासवान, स्कूल चेयरमैन अमित मिश्रा ने पौधरोपण किया। विधायक ने सामाजिक वानिकी की ओर से कलीनगर रोड पर पौधरोपण का शुभारंभ किया। खमरिया तिराहे पर भी पौधे रोपे। रेंजर मोहम्मद अय्यूब, कलीनगर चेयरमैन ताहिर खां मौजूद रहे। नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल ने संजय गांधी पार्क और गांव फत्तेपुर के अस्थाई गोशाला में बीडीओ नीरज दुबे ने पौधरोपण किया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, नरेंद्र प्रकाश दीक्षित और सपा नेता तौफीक अहमद कादरी ने नीम के पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। शफी डिग्री कालेज, चीनी मिल, बाला देवी रोशनलाल महाविद्यालय, गांव नवदिया भगत, दियोरिया कोतवाली और गांव मोहम्मदपुर भजा आदि स्थानों पर पौधारोपण किया गया। गांव नवदिया भगत में वन विभाग द्वारा कराए गए पौधरोपण का शुभारंभ विधायक रामसरन वर्मा ने किया।
अमरिया। तहसील क्षेत्र में 29500 पौधे रोपने का दावा किया। एसडीएम सौरभ दुबे और प्रभारी तहसीलदार शेरबहादुर सिंह ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। ग्राम पंचायतों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पौधरोपण किया गया। प्रभारी बीडीओ डॉ. मुकेश कुमार, ब्लाक प्रमुख श्याम सिंह आदि ने भी पौधे रोपे।
बरखेड़ा। विधायक किशनलाल राजपूत ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और कृष्णलीला मैदान बरखेड़ा में ईओ राकेश सिंह, अकील अंसारी, लिपिक नफीस अहमद आदि ने पौधरोपण किया।
लक्ष्य से 4000 अधिक पौधे रोपने का दावा
वृहद पौधरोपण अभियान में शासन से जनपद को 23,87,000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया। डीएफओ सामाजिक वानिकी संजीव कुमार ने बताया कि रविवार सुबह छह से शाम छह बजे तक 23,99,662 पौधे लगाए गए, जोकि लक्ष्य से करीब चार हजार अधिक हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से 32 शिक्षण संस्थानों में रोपे गए पौधे
पीलीभीत। वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में शिक्षा विभाग को आवंटित 25200 पौधे रोपित किए गए। रामलुभाईसाहनी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नरेशपाल के निर्देशन में 32 उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पौधरोपण किया गया। रामलुभाई महाविद्यालय में 787 पौधे लगाए गए। प्राचार्य के अलावा प्रभारी डॉ. नरेंद्र बतरा, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. कामरान आलम खान, डॉ. माजिद हुसैन और जेएमबी इंस्टीट्यूट में एमडी अंचल गुप्ता, डॉ. तृप्ति शर्मा ने पौधरोपण किया।

रेलकर्मियों ने 20 हजार पौधे रोपे
पीलीभीत। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेलवे की जमीन पर 20300 पौधे रोपे। रेलकर्मियों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed