{"_id":"5d5ed9a58ebc3e6c6521de38","slug":"plantation-pilibhit-news-bly3732175138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण का सच- सीएचसी में तो पौधे कोने में ही डाल दिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण का सच- सीएचसी में तो पौधे कोने में ही डाल दिए गए
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी परिसर मेें पौधरोपण की औपचारिकता निभाई जा रही है। इसको लेकर मिले अधिकतर पौधों को सीएचसी के एक कोने में डाल दिया गया। डाले गए अधिकतर पौधे टूट कर खराब हो गए। दो दिन से हो रही हल्की बूंदाबादी के बाद भी इन पौधों को लगाने की जहमत नहीं उठाई जा सकी है।
नौ अगस्त को पौधरोपण महाकुंभ मनाया गया था। तहसील क्षेत्र में करीब साढ़े पांच लाख पौधे रोपने को बांटे गए थे। विभागों को पौधरोपण कराने का लक्ष्य देकर पौधे बांटे गए थे, ताकि अधिक से अधिक पौधरोपण हो सके। यह बात अलग है कि अधिकतर स्थानों पर पौध रोपने के बाद उनकी सुध तक नहीं ली गई। स्वास्थ्य विभाग को भी पौधे दिए गए थे। सीएचसी में कुछ पौधे रोपकर फोटो खिंचवा लिए गए। कुछ पौधों को पीएचसी, एएनएम सेंटरों पर लगाने को बांटे गए। बचे तमाम पौधों को सीएचसी के एक कोने में डाल दिया गया। इसके बाद इन पौधों की सुध ही नहीं ली गई। परिणाम स्वरूप सीएचसी में डाले गए अधिकतर पौधे खराब हो गए। कुछ पौधे अब भी हरे है। पिछले दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश में भी इन पौधों को रोपने का प्रयास नहीं किया गया।
तीन-चार दिन पहले कुछ पौधों को लगवाने को मिले थे। पौधे एएनएम को बांटने के लिए सीएचसी में रखे गए। एएनएम पौधों को नहीं ले गईं। अब इन पौधों को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. छत्रपाल, एमओआईसी