फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Planning Commissioner elections acclaimed Kite Festival

उपचुनाव आयुक्त ने सराही पतंग महोत्सव योजना

Mon, 16 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 16 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए जिले में 26 जनवरी को पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी होने पर उपचुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने इसकी सराहना की। उन्होंने अन्य माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने को चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाना है। इसकी तैयारियों की समीक्षा को लेकर उपचुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव वाले जनपद के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। उपचुनाव आयुक्त ने कहा कि जनसुविधा केंद्रों के साथ सरकारी कार्यालय और वाहनों पर भी मतदाता जागरूकता के स्टीकर लगाए जाए और स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। जिले में स्वीप टीम का गठन कर अभियान चलाया जाना चाहिए। समीक्षा के दौरान उन्हें डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि जिले में हॉबीज हैरिटेज इंडिया सोसाइटी की ओर से 26 जनवरी को मतदाता जागरूकता पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पर उपचुनाव आयुक्त ने कार्यक्रम की सराहना की और अन्य जनपदों से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाने को कहा। वीडियो कांफ्रेंस में एडीएम अजयकांत सैनी, डीआईओएस अनिल कुमार मिश्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed