फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pillar uprooted in front of revenue and police team, FIR to be filed

Pilibhit News: राजस्व और पुलिस टीम के सामने उखाड़ा खंभा, होगी एफआईआर

Fri, 20 Jun 2025 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pillar uprooted in front of revenue and police team, FIR to be filed
बीसलपुर। राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को गांव चौसर पड़िया में एक खेत की पैमाइश की। इसके बाद खेत के चारों सीमेंट के छोटे खंभे लगवा दिए। राजस्व टीम की मौजूदगी में पड़ोसी खेत वाले ने खंभा उखाड़ दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रेम सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसडीएम नागेंद्र पांडेय से चौसर पडिया गांव स्थित खेत की पैमाइश कराने का अनुरोध किया था। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक फुरकान अली और हल्का लेखपाल पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की सुबह खेत की नाप करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान पड़ोसी खेत मालिक भी मौजूद था। खेत की पैमाइश करने के बाद चारों ओर सीमेंट के छोटे खंभे लगवा दिए। पड़ोसी खेत वाले ने टीम के सामने ही एक खंभा उखाड़ दिया। खंभा उखाड़े जाने पर दोनों खेत मालिकों में काफी नोकझोंक हुई। इससे माप का कार्य पूरा नहीं हो पाया। प्रेम सिंह यादव ने एसडीएम से मामले की शिकायत की। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed