फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit's team wins in the regional swimming competition

Pilibhit News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में पीलीभीत की टीम ने मारी बाजी

Fri, 01 Sep 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 01 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit's team wins in the regional swimming competition
तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतियोगी ।
पीलीभीत। जिला स्तर पर चयन होने के बाद शुक्रवार को बरेली में आयोजित मंडल स्तरीय अंडर-14 तैराकी प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल्स और प्राथमिक स्कूल देवरी की छात्राओं ने जीत हासिल की। अब यह टीम चार सितंबर को कानपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर-14 में लिटिल एंजेल्स की छात्रा देवासी कपूर, विधि खंडेलवाल, श्रेया, वैभवी तथा प्राथमिक स्कूल देवरी की छात्रा आशा वर्मा ने जीत हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की कर ली। अंडर-14 बालक वर्ग में रामा इंटर कॉलेज के प्रखर त्रिपाठी ने 50 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में सीएंडडीएस कॉलेज कलीनगर के सद्दाम खान ने 50 व 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रामा कॉलेज के ही शिवांश 50 व 100 मीटर में क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 में ड्रमंड कॉलेज के छात्र सौरभ गंगवार ने 50 मीटर में द्वितीय व 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीडा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की चयनित छात्र एवं छात्राएं चार सितंबर को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में होने वाली 67वीं प्रदेशीय विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed