{"_id":"667b48b9c9538f418d0385a4","slug":"pilibhits-environment-is-very-suitable-for-life-manish-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118435-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन के लिए काफी उपयुक्त है पीलीभीत का वातावरण : मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन के लिए काफी उपयुक्त है पीलीभीत का वातावरण : मनीष
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के पर्यावरण पखवाड़ा के समापन समारोह में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक
पीलीभीत। भारत विकास परिषद की टाइगर नगर शाखा की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण पखवाड़े का मंगलवार को गांधी स्टेडियम में समापन हो गया। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि पीलीभीत का वार्तावरण जीवन के लिए काफी उपयुक्त है।
भारत विकास परिषद की ओर से 10 जून से पर्यावरण पखवाड़ा शुरू किया गया था। समापन पर अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। परिषद के वरिष्ठ सदस्य राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य आरपी गंगवार ने सभी का स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण पखवाड़े के दौरान हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने कहा की पीलीभीत का वातावरण जीवन के लिए अत्यंत उपयुक्त है। यहां के जंगल और जल स्रोत की हम सबको रक्षा करने की जरूरत है। आज जो भी पेड़ हम लगाएं उनको जीवित रखें। यही हम सब का उद्देश्य रहना चाहिए।
विज्ञापन
परिषद के जिला प्रभारी डॉक्टर अनिल सक्सेना ने बताया कि भारत विकास परिषद राष्ट्र हित में समाज के लिए काम करती है। पर्यावरण संयोजक अनिल मेनी और विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने भी विचार रखे।
शाखा सचिव जगदीश सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉक्टर विजय कुमार सिंह, मनोज मित्तल, नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अश्वनि सचदेवा, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम अग्रवालॉ, रवि अग्रवाल, गुड्डू भैया आदि मौजूद रहे।