{"_id":"62b1d9f26fd7fc2712205a98","slug":"pilibhit-youth-arrested-for-posting-provocative-post-molesting-nupur-sharma-photo-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: नुपुर शर्मा की फोटो से छेड़खानी करके भड़काऊ पोस्ट डालने पर युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: नुपुर शर्मा की फोटो से छेड़खानी करके भड़काऊ पोस्ट डालने पर युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Tue, 21 Jun 2022 08:17 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 21 Jun 2022 08:17 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के गांव तिलछि में नुपुर शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालना जुनैद को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है
विज्ञापन
भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोपी जुनैद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नुपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद उनकी फोटो के साथ छेड़खानी कर लोगों को भड़काने का प्रयास करने पर बिलसंडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव तिलछि में नुपुर शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालना जुनैद को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कई शहरों में हुए बवाल को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जो भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे हैं।
विज्ञापन