{"_id":"62933a9557d5641d470b0aa0","slug":"pilibhit-varun-gandhi-attacked-the-government-for-ending-the-job-in-the-railways-the-hopes-of-crores-of-youth-preparing-for-the-job-are-being-shattered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: वरुण गांधी ने रेलवे में नौकरी खत्म करने पर किया सरकार पर हमला- 'तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की टूट रहीं उम्मीदें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: वरुण गांधी ने रेलवे में नौकरी खत्म करने पर किया सरकार पर हमला- 'तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की टूट रहीं उम्मीदें'
Sun, 29 May 2022 02:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 29 May 2022 02:50 PM IST
सार
सांसद ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि विगत छह वर्षों में रेलवे तृतीय-चतुर्थ श्रेणी में 72,000 हजार पद समाप्त कर चुका है। अब रेलवे का एनसीआर जोन 10,000 पदों को भी समाप्त करने जा रहा है।
विज्ञापन
वरुण गांधी
- फोटो : ANI-फाइल फोटो
विस्तार
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर बेरोजगारी के सवाल पर अपनी ही सरकार पर हमला किया है। उन्होंने रेलवे में नौकरी के पद समाप्त किए जाने का जिक्र करते हुए सवाल भी उठाया है।
विज्ञापन
सांसद ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि विगत छह वर्षों में रेलवे तृतीय-चतुर्थ श्रेणी में 72,000 हजार पद समाप्त कर चुका है। अब रेलवे का एनसीआर जोन 10,000 पदों को भी समाप्त करने जा रहा है। समाप्त होती नौकरी से तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की उम्मीदें टूट रहीं हैं।
विज्ञापन
वरुण गांधी ने इसके साथ ही सवाल उठाया कि यह ‘वित्तीय प्रबंधन’ है या ‘निजीकरण’ की तरफ बढ़ाया जा रहा कदम? भाजपा सांसद इससे पहले भी विभिन्न मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन