फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit tomorrow harmony of East Bikregi

पीलीभीत में कल से बिखरेगी पूर्वांचल की छटा

Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit tomorrow harmony of East Bikregi
कल से बिखरेगी पूर्वांचल की छटा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
भगवान सूर्य देव के प्रति भक्तों की अटल आस्था का अनूठा पर्व छठ पूजा चार नवंबर से शुरू हो रहा है। पर्व को लेकर यहां निवास कर रहे पूर्वांचल के लोगों ने इसकी तैयारियां भी तेजी से शुरू कर दी हैं। पर्व के पहले दिन की शुरूआत नहाय खाय से होगी।
विज्ञापन

शहर के रेलवे कॉलोनी में पूर्वांचल के करीब 70 से अधिक परिवार वर्षों से निवास करते हैं। यहां रहने वाले लोग अपने पारपंरिक त्योहारों को भी हर साल उत्साहपूर्वक मनाते हैं। सूर्योपासना का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा भी यहां धूमधाम से मनाई जाती है। दीपावली के ठीक छह दिन बाद मनाए जाने वाले इस महाव्रत के दौरान लोग पारिवारिक सुख समृद्धि व मनोवांछित फल पाने के लिए यह पर्व मनाते हैं। रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप स्थित जलाशय में पूजा पाठ की रस्म अदा की जाती है। जलाशय को साफ सुथरा कर इसे सजाने संवारने का काम तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन

ऐसे मनाया जाएगा छठ पर्व
छठ महापर्व में षष्ठी माता व भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए स्त्री व पुरुष दोनों की व्रत रखते हैं। पर्व के तहत चार नवंबर को नहाय खाय का कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को अरवा चावल, अरहर की दाल व कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। जिसे कटुवा भात कहा जाताप है। पांच नवंबर को होने वाले खरना के तहत व्रती दिन भर उपवास रखेंगे। दिन भर अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे। शाम को गुड़ व नए चावल की खीर बनाकर फल व मिष्ठान से छठी माता की पूजा करेंगे। छह नवंबर यानि रविवार को दिन भी अध्र्य देने की तैयारी होगी। शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घय दिया जाएगा। सप्तमी यानि सात नवंबर को भोर होने से पूर्व ही पकवान, नारियल, केला, मिठाई आदि लेकर जलाशय पर एकत्र होंगे और उगते सूर्य को उषा अध्र्य देंगे। इसी दिन व्रत का परायण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed