फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Tiger Reserve Tharu-tree hut and motorboat fares reduced at Chuka Beach

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: चूका बीच आने वाले सैलानियों के लिए राहत, थारू-ट्री हट और मोटरबोट का किराया घटा

Sat, 02 May 2026 12:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 02 May 2026 12:05 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चूका बीच पर ठहरने और बोटिंग की दरें घटाई गई हैं। वन निगम ने यह फैसला पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लिया है। थारू हट का किराया 5600 रुपये से घटाकर 4700 रुपये हुआ है। मोटरबोट की सैर भी सस्ती हुई है।

विज्ञापन
Pilibhit Tiger Reserve Tharu-tree hut and motorboat fares reduced at Chuka Beach
चूका बीच के शारदा डैम में मोटरबोट से सैर करते सैलानी। - फोटो : वन विभाग

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच आने वाले सैलानियों के लिए राहत भरी खबर है। वन निगम ने यहां ठहरने और बोटिंग की दरों में कटौती कर दी है, जिससे अब कम खर्च में सैलानी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व स्थित चूका बीच पर बने थारू हट और ट्री हट का संचालन वन निगम के अधीन होता है। यहां ठहरने के लिए सैलानी वन निगम की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करते हैं। साथ ही शारदा सागर डैम में मोटर बोट की सुविधा भी वन निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। अब तक थारू हट में दो सैलानियों के 24 घंटे ठहरने के लिए 5600 रुपये और ट्री हट के लिए 9100 रुपये तक खर्च करना पड़ता था। 

विज्ञापन

पहले इतना था किराया 
शारदा सागर डैम में मोटर बोट से एक घंटे की सैर के लिए छह सैलानियों को 4000 रुपये चुकाने पड़ते थे। अधिक दरों के कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही थी, इससे वन निगम के राजस्व पर भी असर पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा, इसके बाद दरों में संशोधन किया गया। वन निगम के चूका प्रभारी पुलकित कुमार ने बताया कि अब मोटर बोट की सैर के लिए छह सैलानियों को 1800 रुपये खर्च करने होंगे, इसमें वे 30 मिनट तक शारदा सागर डैम में भ्रमण कर सकेंगे।

थारू और ट्री हट का नया किराया 
इसके अलावा थारू हट का किराया 5600 रुपये से घटाकर 4700 रुपये कर दिया गया है। वहीं ट्री हट के किराए में भी कटौती कर 9100 से 7900 रुपये कर दिया गया है। यह निर्णय सैलानियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed