फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Tiger Reserve

Pilibhit News: पांच गाड़ियों का काफिला लेकर पीटीआर के प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमे राज्यमंत्री

Mon, 09 Dec 2024 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit Tiger Reserve
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार शनिवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के प्रतिबंधित क्षेत्र में पांच गाड़ियों का काफिला लेकर घूमे।
विज्ञापन


वन क्षेत्र में उनके काफिले के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ियां नजर आ रही हैं। हूटर भी बज रहा है। राज्यमंत्री ने वन विभाग के ही एक कार्यक्रम में चूका बीच जाने और हूटर या सायरन न बजाने की बात कही है। वहीं, डीएफओ का कहना है कि, वह पीटीआर में नहीं थे। उन्हें पता चला है कि मंत्री जी चूका गए थे।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इस समय बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय पीटीआर का पर्यटन सत्र चल रहा है। ऐसे में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिहाज से जंगल में निजी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। हालांकि रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पीटीआर प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। शनिवार के 25 सेकेंड के इस वीडियो में जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ियों का काफिला दिख रहा है। पुलिस की गाड़ियां मिलाकर पांच वाहन जंगल से गुजर रहे हैं। वाहनों पर नीली-लाल बत्ती लगी होने के साथ हूटर भी बजाया जा रहा है। वीडियो में एक जिप्सी भी खड़ी दिख रही है। एफडी विजय कुमार ने नजीबाबाद में होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन




--
शाम का समय है, करीब 4:45 बजे का। जब सफारी का समय खत्म होता है। उस समय का वीडियो किसी टूरिस्ट ने बनाया है। मंत्री जी से बात नहीं हो सकी है। हम पीटीआर में नहीं थे। बतौर मंत्री वह अकेले तो गाड़ी से जा सकते हैं, लेकिन साथ में चल रहीं प्राइवेट गाड़ियों को अनुमति नहीं है। पता चला है कि मंत्री जी कल चूका गए थे। उनकी तरफ से हमें जानकारी भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनीष सिंह, डीएफओ पीटीआर
--

नहीं थी किसी रेंजर की ड्यूटी
वन विभाग ने चूका में कार्यक्रम रखा था। इसी में शामिल होने जाना था। विभाग ने कोई इंतजाम नहीं किया, न ही किसी रेंजर की ड्यूटी लगाई। ऐसे में अपनी ही गाड़ी से जाना पड़ा। साथ में सिर्फ स्काॅट की गाड़ियां थीं। कोई सायरन और हूटर नहीं बजा।
- संजय गंगवार, राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed