फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Stadium team became the winner in the Kabaddi competition

Pilibhit News: कबड्डी प्रतियोगिता में पीलीभीत स्टेडियम टीम बनी विजेता

Wed, 22 Oct 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 22 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit Stadium team became the winner in the Kabaddi competition
पीलीभीत। कलीनगर के ग्राम पिपरिया संतोष में बुधवार को प्रथम टाइगर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शानदार मैच में बरेली की टीम को हराकर पीलीभीत स्टेडियम की टीम ने ट्राॅफी जीती।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 9:30 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के जोश और कौशल से पूरा मैदान तालियों की गूंज से भर गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीलीभीत स्टेडियम की टीम और बरेली की टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में पीलीभीत स्टेडियम की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि बरेली की टीम उपविजेता रही। ग्राम प्रधान ललित कुमार व फरमान अली की ओर से विजेता टीम को 3100 सौ रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम को 2100 सौ रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के आयोजन में सहवाग अली और निहाल शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed