फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit SP appeal do not give shelter to an unknown person in your house

एसपी की अपील: अंजान व्यक्ति को घर में न दें पनाह... कर लें पड़ताल; पीलीभीत एनकाउंटर के बाद अलर्ट

Sat, 28 Dec 2024 12:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 12:57 PM IST
सार

Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान समर्थक आतंकियों के स्थानीय कनेक्शन सामने आ रहे हैं। मुठभेड़ के बाद जिलेभर में पुलिस अलर्ट पर है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एसपी ने अपील की है कि अंजान लोगों को घर में पनाह न दें।  

विज्ञापन
Pilibhit SP appeal do not give shelter to an unknown person in your house
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में आतंकी गतिविधियों के खुलासे पर पुलिस अलर्ट है। प्रमुख मार्गों के अलावा बॉर्डर इलाके में भी पुलिस की टीमें गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। अफसरों की ओर से आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। अनजान व्यक्तियों को घर में पनाह न देने की अपील की जा रही है। एसपी ने कहा है कि पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अनजान लोगों को घर में रोकें। 

विज्ञापन


दरअसल पंजाब से भागकर पूरनपुर क्षेत्र में पहुंचने पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों को होटल में फर्जी आधार लगाकर ठहराए जाने की व्यवस्था और स्थानीय मददगारों के नाम सामने आए हैं। पुलिस की पड़ताल में कई अन्य महत्वपूर्ण बातें भी सामने आईं।
विज्ञापन


पीलीभीत एनकाउंटर में बड़ा खुलासा: सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, यूके से आतंकियों को गाइड कर रहा था आतंकी सिद्धू
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंग्लैड में बैठे मददगार सिद्धू के करीब डेढ़ साल पहले पूरनपुर आने और ठहरने की बात सामने आई। इंग्लैंड में बैठा सिद्धू गजरौला जप्ती निवासी व्यक्ति के घर भी रुका था। आतंकियों के होटल में ठहरने की कड़ी भी यहीं से जुड़ी है। सिद्धू के गजरौला जप्ती में रुकने और स्थानीय मददगारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ाने के साथ ही आमजन को जागरूक करने पर जोर देना शुरू किया। 

एसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को घर में पनाह न दें। पहले अभिलेखों की सही से पड़ताल करा लें। किसी प्रकार का शक होने पर पुलिस को सूचना दें।

Pilibhit SP appeal do not give shelter to an unknown person in your house
सीसीटीवी फुटेज में आतंकियों के साथ दिखे थे युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

23 दिसंबर को हुई थी मुठभेड़ 
पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी वरिंदर सिंह उर्फ रवि, जसनप्रीत उर्फ प्रताप सिंह, गुरविंदर सिंह पूरनपुर पहुंचे थे। 20 से 21 दिसंबर के बीच तीनों हरजी होटल में ही रुके थे। 23 दिसंबर को तड़के पुलिस मुठभेड़ में तीनों मारे गए थे।

मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों का इंग्लैंड में बैठा मददगार कुलबीर सिंह उर्फ सिद्ध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा आतंकी है। पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल में विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या की साजिश में एनआईए ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। सिद्धू ने ही आतंकियों को पूरनपुर के होटल में कमरा दिलाने के लिए गजरौला जप्ती निवासी जसपाल उर्फ सनी को इंग्लैंड से फोन किया था। 

जसपाल को पुलिस ने पूरनपुर के हरजी होटल से मिले सीसीटीवी फुटेज से पहचानकर बुधवार की रात को पकड़ा था। जसपाल अपने साथी दीपक के साथ आतंकियों को होटल में रुकवाने गया था। पुलिस की पूछताछ में जसपाल ने सिद्धू के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed