{"_id":"62d31db9f6042e38836c9a74","slug":"pilibhit-s-innocent-dies-in-badaun-medical-college-pilibhit-news-bly4915917152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं मेडिकल कॉलेज में पीलीभीत के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं मेडिकल कॉलेज में पीलीभीत के मासूम की मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर के गांव रंपुरा कोन निवासी रामकुमार के दो माह के पुत्र राजवीर की उपचार के दौरान शनिवार को बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसे 11 जुलाई को पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मासूम की मां पुष्पा देवी ने मीडिया को बताया था कि जिला अस्पताल में बेटे को भर्ती तो कर लिया गया लेकिन जब ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिली तो हालत बिगड़ी। जब यह मामला मंगलवार को सुर्खियों में आया तब स्वास्थ्य विभाग चेता। राजवीर को बदायूं मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
बदायूं मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मासूम ने शनिवार को दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में आक्सीजन न मिलने की पुष्टि जांच में नहीं हुई। दो महीने के बच्चे को गंभीर रूप से निमोनिया था। हालत कमजोर थी। डाक्टरों ने हर संभव उपचार किया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस बारे में जांच रिपोर्ट पहले जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है।