{"_id":"629efb0c57d5641d470b1107","slug":"pilibhit-mp-varun-gandhi-demands-arresting-of-main-accused-of-bpsc-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC: बीपीएससी पेपर लीक मामले में मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी हो, वरुण गांधी ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC: बीपीएससी पेपर लीक मामले में मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी हो, वरुण गांधी ने उठाई मांग
Tue, 07 Jun 2022 12:45 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:45 PM IST
सार
वरुण गांधी ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा में धांधली से छह लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। परीक्षा की अगली तारीख पर संशय भी खत्म किया जाए।
विज्ञापन
वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित की गई 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में सांसद वरुण गांधी ने मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा और ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन
सांसद ने मंगलवार को कहा कि बीपीएससी परीक्षा में धांधली से छह लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। परीक्षा की अगली तारीख पर संशय भी खत्म किया जाए। सांसद ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए परीक्षा को जल्द से जल्द फिर से कराने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि बीपीएससी के चेयरमैन की बर्खास्तगी की जाए। अगर तत्काल कार्रवाई की जाती है तो न्याय के साथ विकास की अवधारणा को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने यह भी कहा है कि इस विषय की गंभीरता को समझते हुए ऐसे कदम उठाएं जाएं जो पूरे देश के लिए उदाहरण बन सके।
विज्ञापन