फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit harassment victim father mother attacked with acid for not taking case back

पीलीभीत: छेड़खानी में समझौता नहीं करने पर पीड़िता के माता-पिता पर फेंका तेजाब, मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 11:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 May 2022 11:39 PM IST
सार

समझौता न करने पर छेड़खानी की पीड़िता के माता पिता पर रात में उस समय तेजाब फेंका गया, जब वे अपने घर के आंगन में सो रहे थे। पीड़िता, उसके दो सगे भाई और दादी कमरे में सो रहे थे। सभी गहरी नींद में थे।

विज्ञापन
Pilibhit harassment victim father mother attacked with acid for not taking case back
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

छेड़खानी की घटना में आरोपी से समझौता न करने पर रविवार रात पति-पत्नी पर सोते समय तेजाब फेंक दिया। दोनों की हालत गंभीर है। चेहरे झुलस गए हैं। आंखों से दिखाई नहीं पड़ रहा है। पीलीभीत के जिला अस्पताल से उन्हें गंभीर अवस्था में बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 23 अप्रैल को युवती से गांव के ही युवक ने राह चलते छेड़खानी की थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन सुहास पुलिस चौकी गए, मगर न रिपोर्ट दर्ज की गई न ही कार्रवाई की। पुलिस ने जांच करने के नाम पर टाल दिया। पीड़ित परिवार कार्रवाई का इंतजार करता रहा। 26 अप्रैल को आरोपी युवक राजेश का शांति भंग के अंदेशे में चालान किया गया। वह उसी दिन छूटकर आ गया।
विज्ञापन


पुलिस छेड़खानी की घटना को दबा गई। रिपोर्ट छह मई को तब दर्ज की गई जब पीड़ित परिवार ने विधायक और अधिकारियों से गुहार लगाई। इस बीच आरोपी और उसके परिजन समझौते का दबाव बनाते रहे। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही थी। समझौता न करने पर रविवार रात दो बजे पीड़िता के माता पिता पर उस समय तेजाब फेंका गया, जब वे अपने घर के आंगन में सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता, उसके दो सगे भाई और दादी कमरे में सो रहे थे। सभी गहरी नींद में थे। तेजाब पड़ने से पति-पत्नी चीख पड़े। दोनों के बिस्तर जल गए। चेहरे झुलस गए। चीख गूंजी तो दादी चिल्लाई। शोर सुनते ही हमलावर भाग गए। आसपास के लोग एकत्र हुए और तेजाब से झुलसे पति-पत्नी को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

आईजी रमित शर्मा गजरौला थाने पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कराया। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

लापरवाही पर थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि गजरौला थाने में बेटी के पिता ने छह मई को राजेश के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपी राजेश भागा हुआ था। रविवार रात तेजाब फेंके जाने की घटना के बाद पीड़िता के ताऊ ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन मुख्य आरोपी राजेश और उसके पिता का नाम पीड़ित परिवार ने अपने बयान में लिया है। इसके बाद आरोपी संख्या बढ़कर सात हो गई है।

उन्होंने बताया कि राजेश, उसके भाई गुड्डू और इसके पिता रोशनलाल समेत अजय कुमार, छोटेलाल और हरीशंकर समेत कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रामकृष्ण भागा हुआ है। लापरवाही पर गजरौला के थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह और सुहास चौकी प्रभारी लोकेश कुमार को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed