{"_id":"61a9c51a31bf66515513ff38","slug":"pilibhit-girl-student-jumped-from-the-car-the-kidnappers-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: कार से कूदी छात्रा, अपहरण करने वाले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: कार से कूदी छात्रा, अपहरण करने वाले भागे
Fri, 03 Dec 2021 12:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:49 PM IST
सार
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उस छात्रा से घटनाक्रम की जानकारी ले रही है। हालांकि अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरखेड़ा में शुक्रवार को कक्षा 9 की छात्रा स्कूल से निकल कर दुकान पर गैस पेपर लेने जा रही थी। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उसे खींच कर जबरन कार में बिठा लिया। पीलीभीत शहर से होते हुए कार टनकपुर की ओर बढ़ रही थी। बेनहर चौराहे के पास चलती कार से छात्रा कूद पड़ी। कार सवार बिना रुके चले गए।
विज्ञापन
छात्रा नकटादाना चौराहे पहुंची और लोगों को आपबीती सुनाई। छात्रा काफी डरी हुई है। कार सवारों को अनजान बता रही है। सदर कोतवाली पुलिस ने छात्रा अपनी सुरक्षा में लेकर घटनाक्रम के विषय में जानकारी कर रही है। एएसपी अभी घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन