फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit dominates in Divisional Athletics, wins five gold and seven silver medals

Pilibhit News: मंडलीय एथलीट में पीलीभीत का दबदबा, पांच स्वर्ण और सात रजत पदक जीते

Wed, 16 Oct 2024 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit dominates in Divisional Athletics, wins five gold and seven silver medals
पीलीभीत। शाहजहांपुर में चल रही मंडलीय एथलीट प्रतियोगिता में पीलीभीत का दबदबा रहा। दूसरे दिन भी वॉक रेस में पीआईसी के ऋषि कुमार, 200 मीटर दौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के हरीश चंद्र, 200 मीटर दौड़ में 17 वर्षीय आयु वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के ताजिम और अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की कशिश ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


हैमर थ्रो में 17 वर्षीय आयु वर्ग में एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र शमी अखलाक और इसी कॉलेज की कुमारी भावना ने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किए। गीतिका गिरि सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर की छात्रा ने हैमर थ्रो में रजत पदक जीता। 17 वर्षीय आयु वर्ग में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमर करोड़ के छात्र रोहित सिंह ने त्रिकूद में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि बुधवार पीलीभीत के खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा दिन रहा। पांच स्वर्ण पदक, सात रजत पदक तथा आठ कांस्य पदक जीते हैं। प्रतिभागियों के पदक जीतने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अचल कुमार मिश्र तथा जिला क्रीड़ा समिति के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी, प्रधानाचार्य के अलावा अनीता जोशी, विजयलक्ष्मी ,रीना मिश्रा, संजय पांडे, संजय सरकार, यासीन खां, शिवम कुमार ने विजेता और उप विजेता तथा कांस्य पदक विजेता को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed